पीएम मोदी ने इसराइल पहुंचने के बाद कनेसेट को संबोधित किया है
25 फ़रवरी 2026
अपडेटेड 26 फ़रवरी 2026
पढ़ने का समय: 5 मिनट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को दो दिवसीय इसराइल दौरे पर पहुंचे. पहले दिन पीएम मोदी ने यरूशलम में इसराइली संसद कनेसेट को संबोधित किया.
पीएम मोदी ने इसराइल पर 7 अक्तूबर 2023 को हुए हमास के हमले की साफ़ शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि “भारत इस बर्बर आतंकी हमले में मारे गए सभी लोगों के प्रति शोक व्यक्त करता है और इससे पीड़ित लोगों के दुख को साझा करता है.”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और इसराइल में कई समानताएं हैं और दोनों देश कई मामलों में सहयोग कर रहे हैं.
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की पहल, ग़ज़ा पीस इनीशिएटिव्स का समर्थन किया है.








Leave a Reply