snapreport.online

टी-20 वर्ल्ड कप: टीम इंडिया पर ज़िम्बाब्वे के ख़िलाफ़ मुक़ाबले से पहले ही ये ख़तरा

भारतीय कोच गौतम गंभीर (बाएं) और कप्तान सूर्यकुमार यादव नज़र आ रहे हैं. (फ़ाइल फ़ोटो)
इमेज कैप्शन,दक्षिण अफ़्रीका से बुरी हार के बाद भारत के टूर्नामेंट से बाहर होने का ख़तरा है. इस फ़ोटो में भारतीय कोच गौतम गंभीर (बाएं) और कप्तान सूर्यकुमार यादव नज़र आ रहे हैं (फ़ाइल फ़ोटो)

4 घंटे पहले

पढ़ने का समय: 5 मिनट

भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़े दावेदार के रूप में अपनी शुरुआत की थी.

फ़ेवरेट इसलिए कि 2024 में टी20 वर्ल्ड कप का ख़िताब जीतने के बाद से वह प्रतिद्वंद्वियों के ख़िलाफ़ शानदार प्रदर्शन कर रही थी.

वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले उसने 41 टी-20 मैचों में से 31 में जीत हासिल की थी. यही नहीं, इस दौरान टीमों ने जो सबसे ज़्यादा स्कोर बनाए थे, उनमें से 11 में से तीन भारतीय टीम के नाम रहे.

टी-20 वर्ल्ड कप के पहले चरण में भारतीय टीम अपने चारों मैच जीतकर सुपर-8 में पहुंची.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *